Open challenge to gangster हरियाणा में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और सोशल मीडिया पर सक्रिय अपराधियों को लेकर राज्य पुलिस अब पूरी तरह सख्त हो गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने बुधवार को रोहतक जिले का औचक निरीक्षण करते हुए अपराधियों और गैंगस्टरों को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा —

“अगर मां का दूध पिया है तो सामने आओ, हरियाणा पुलिस किसी से डरती नहीं।”

Labor Policy: मनुस्मृति के जिक्र पर बवाल, श्रम नीति को लेकर संसद में गरमा सकती है बहस

 “पुलिस की एक ही जाति — खाकी”

रोहतक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की बैठक के दौरान डीजीपी सिंह ने कहा कि पुलिस की कोई जाति या धर्म नहीं होता, पुलिस की एक ही पहचान है — खाकी वर्दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निष्पक्ष, संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से कार्य करें।

भाजपा नेता नवनीत राणा को दोबारा मिली जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

 आत्मरक्षा में पुलिस को पूरी छूट

डीजीपी ओ.पी. सिंह ने साफ कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस पर हमला करता है, तो पुलिस को आत्मरक्षा के लिए बल प्रयोग की पूरी छूट है। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

“हरियाणा पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, लेकिन जो लोग कानून तोड़ेंगे, उन्हें कानून का जवाब मिलेगा,” — डीजीपी ओ.पी. सिंह

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version