नई दिल्ली।’ गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा- सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के जरिए पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकियों को सख्त संदेश दिया है कि भारतीय नागरिकों की जान से खेलने की कीमत बहुत भारी होगी।

शाह दिल्ली में ऑपरेशन महादेव में शामिल भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों और अफसरों से मिले और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान शाह ने कहा,

शादी का झांसा देकर गार्ड ने किया सहकर्मी से दुष्कर्म, गिरफ्तार कर भेजा जेल

ऑपरेशन सिंदूर से देशवासियों में संतोष पैदा हुआ, जबकि ऑपरेशन महादेव ने इसे आत्मविश्वास में बदल दिया। हमारे सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया कि चाहे आतंकी कितनी भी चाल बदल लें, अब वे भारत को नुकसान पहुंचाकर बच नहीं सकते।

दरअसल, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद व लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

इसके बाद 28 जुलाई को ‘ऑपरेशन महादेव’ में सेना की पैरा कमांडो टीम, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान उर्फ फैजल, जिब्रान और अफगानी को श्रीनगर के पास दाचीगाम जंगल में ढेर किया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version