• भीषण गर्मी में बेहाल नजर आई जांच करनेआई गर्भवती महिलाएं

• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्मी से बचने के लिए ना कूलरो  की कोई व्यवस्था ना पीने के पानी की कोई व्यवस्था

• कछुआ की चाल से चल रहे पंखे नहीं दे रहे हैं मरीजों को गर्मी से राहत

रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद कस्बा से 3 किलोमीटर दूर बाग बादशाही में स्थित सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर  महीना मैं चार बार एच आर पी शिविर माह की 9, 16 और 24 तारीख को लगाया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है।

आज 9 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य फतेहाबाद पर एच आर पी शिविर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या गर्भवती महिलाएं जांच करने आई हुई थी लेकिन इस भीषण गर्मी में गर्मी से बचने के लिए ना कुलरों की कोई व्यवस्था थी ना ही बैठते और ना ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था गर्मी से परेशान जांच करने आई गर्भवती महिलाएं गर्मी से बचने के लिए अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठकर गर्मी से बचने का प्रयास करते देखी गई।

अगर देखा जाए तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पर लाखों रुपए खर्च करें मरीज को गर्मी से बचने के लिए कूलर लाए गए थे लेकिन इनका कोई पता नहीं है यह लाखों रुपए खर्च कर लाए गए कुलर आखिर कहां गए वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे पंखे कछुआ की चाल से चलने के कारण मरीज को गर्मी से राहत नहीं पहुंच पा रहे हैं।

यही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ठंडे पानी का एक आरो लगा हुआ है वह भी खराब पड़ा रहता है जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है।

यही नहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले एच आर पी शिविर में जांच करने आने वाली गर्भवती महिला को स्वअल्पआहार भी दिया जाता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका भी वितरण नहीं किया जाता है।

आज इन सारी अव्यवस्थाओं के बीच यह भी देखने को मिला कि जब सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर इतना बडा कैप्म का आयोजन हो रहा था वहीं विभागाध्यक्ष की कमी खल रही थी यहाँ तक कि उनकी कार्यालय पर ताला जडा था।

____________

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version