चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब पंजाब के डेमो और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर सीआईएसएफ की तैनाती हटाए जाने को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आपस में भिड़े.

बिहार के सहरसा हवाईअड्डे के रनवे पर रील बना रहे युवकों की स्कॉर्पियो ने खाई तीन-चार पलटी, चार जख्मी

प्रताप सिंह बाजवा ने इस मुद्दे पर जारी बहस के दौरान बोलते हुए पंजाब विधानसभा को स्टेज करार दे दिया. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता विधानसभा के विशेष सत्र के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं. अगर CISF की तैनाती से पंजाब सरकार को इतना ऐतराज है तो चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में और पंजाब सीएम की सुरक्षा में तो CISF की तैनाती पिछले कई सालों से लगातार हो रही है.

वहां पर इन्हें अपनी पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है लेकिन पंजाब के पानी की रखवाली के लिए पंजाब के डेमों से CISF को हटाकर पंजाब पुलिस की तैनाती की है बात कर रहे हैं. ये इनका दोहरा कैरेक्टर दिखाता है और इसीलिए ये पूरा सत्र महज एक ड्रामा है.

NSA अजीत डोवल का बड़ा बयान, बोले- ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारत को कोई नुकसान नहीं, विदेशी मीडिया ने झूठी खबर फैलाई’

इसके जवाब में अमन अरोड़ा ने प्रताप सिंह बाजवा को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस के नुमाइंदे जिन्हें जनता ने जीताकर इस सदन में भेजा है वो भी कलाकार है और प्रताप सिंह बाजवा के द्वारा पंजाब विधानसभा के महान सदन को स्टेज बताने पर उनके खिलाफ प्रिविलेज की कार्यवाही की जानी चाहिए.साथ ही अमन अरोड़ा ने प्रताप सिंह बाजवा पर बीजेपी के साथ मिले होने का भी आरोप लगाया.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version