मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)। TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की गई।
कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और वैन में ईंटें लेकर पहुंचे। नारे-ए-तकबीर और अल्लाहु अकबर के नारे भी लगाए गए।
सुरक्षा के मद्देनजर बेलडांगा और आसपास के इलाके में 3 हजार से ज्यादा जवान, 19 सेंट्रल आर्म्ड फोर्स टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स और बीएसएफ तैनात किए गए।
हुमायूं कबीर ने पहले कहा था कि 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर मस्जिद की आधारशिला रखी जाएगी। TMC ने उन्हें 4 दिसंबर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

