रिपोर्ट 🔹जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान 

मुरैना/मप्र। समस्त कांग्रेस परिवार के सम्माननीय जनों को सूचित किया जाता है कि आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष C W C के सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक माननीय श्री जी.रुद्र राजू जी (पर्यवेक्षक) ए .आई‌. सी. सी. संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत होने वाली जिला स्तरीय बैठक में मुख्य आतिथ्य के रूप मे उपस्थित रहेंगे। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए आम कांग्रेस जन से चर्चा की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधुराज तोमर ने बताया कि मुख्य अतिथि के साथ माननीय श्री लाखन सिंह जी पूर्व मंत्री प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण मुरैना तथा माननीय श्री सिद्धार्थ कुशवाह जी विधायक सतना प्रभारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना, माननीय श्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान जी पर्यवेक्षक ( प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग) भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

शहर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि यह जिला स्तरीय बैठक जिसमें जिले के सभी कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है जिनमें माननीय विधायकगण पूर्व लोकसभा प्रत्यासी पूर्व विधायक सभापति समन्वय समिति के सदस्य गण प्रदेश पदाधिकारी गण संगठन मंत्री पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षगण, सभी ब्लॉकों के अध्यक्षगण, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गण, वर्तमान एवं पूर्व जिला पंचायत/ जनपद पंचायत/ नगर निगम/ नगर पालिका /नगर पंचायत/ के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच ,पूर्व सरपंच, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एन एस यू आई ,किसान कांग्रेस, सेवा दल, समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष गण, पार्षद गण ,पूर्व पार्षद गण, मंडलों एवं सेक्टरों के अध्यक्ष गण, बी एल ए ,वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं अधिक से अधिक संख्या बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता हरीश पाठक ने बताया कि बैठक दिनांक 10/06/2025 को दोपहर ठीक 12:00 बजे गांधी बाल निकेतन मैरिज होम में शुरू होगी और संगठन सृजन के संबंध में सभी से चर्चा की जाएगी । बैठक से पूर्व मुख्य अतिथि गण प्रेस वार्ता में सम्मानीय पत्रकार बंधुओं से भेंट करेंगे ।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version