सौख (मथुरा)।गोवर्धन तहसील के अंतर्गत कस्बा सौख में आज रघुनंदन मनी इन्वेस्ट खुशियों का एक नया कार्यालय शुभारंभ के साथ शुरू हुआ। चामड़ वाली गली स्थित सौख नेत्र जांच केंद्र के समीप इस कार्यालय का उद्घाटन बिजनेस एसोसिएट पदाधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर सौख क्षेत्र के बिजनेस एसोसिएट भूमित्र गर्ग एवं प्रमोद बघेल ने आए हुए अतिथियों और पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

ग्राहकों के लिए अनेक सेवाएं एक ही छत के नीचे

रघुनंदन मनी के सीईओ मनोज गुप्ता ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराता है। इनमें वायदा व्यापार, विदेशी मुद्रा से संबंधित सेवाएं, सोना-चांदी और कृषि सेवाएं, मोबाइल से जुड़ी सुविधाएं, साथ ही निशुल्क परामर्श शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त ग्राहक यहां पर विभिन्न सरकारी सेवाओं, बीमा योजनाओं, डाक विभाग से जुड़ी सेवाओं, एफडी, शिप और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) जैसी कई योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकते हैं।

स्थानीय प्रतिनिधित्व और सेवा का वादा

डिविजनल मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सौख क्षेत्र से भूमित्र गर्ग और प्रमोद बघेल को रघुनंदन मनी का अधिकृत बिजनेस एसोसिएट नियुक्त किया गया है। इनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को डिजिटल और वित्तीय सेवाओं की आसान पहुँच प्रदान करना है।

उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि वे कार्यालय पर आकर सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें और अपने अनुरूप सुविधा का लाभ लें।

उपस्थित रहे गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, राजेश लोहिया, प्रेम अग्रवाल, भूमित्र गर्ग, प्रमोद बघेल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यालय के सफल संचालन की शुभकामनाएं दी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version