लखनऊ। कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस प्रकरण में दर्ज 30 एफआईआर के आधार पर ईडी ने लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, रांची सहित देश के विभिन्न स्थानों पर कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की है।
Goa Nightclub Fire : गोवा नाइट क्लब अग्निकांड लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड में गिरफ्तार
ईडी की यह जांच पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है। छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से बड़ी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल गैजेट्स और वित्तीय रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स के आधार पर अवैध कफ सिरप के नेटवर्क, लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

