नई दिल्लीः देश में शनिवार यानी 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई राज्यों की सरकारी बसों में महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा। कुछ राज्यों दो दिन तो कुछ राज्यों में तीन दिन महिलाओं का टिकट फ्री रहेगा। हालांकि पंजाब और कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस सर्विस मुफ्त है। वहीं दिल्ली की डीटीसी बसों में सिर्फ दिल्ली की महिलाएं फ्री में सफर करती हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां बस सर्विस फ्री रहेगी।

INDIA Bloc Meeting : राहुल गांधी के घर महागठबंधन की ‘डिनर पार्टी’, बड़े मु्द्दों पर इंडिया ब्लॉक को मजबूत रखने की कोशिश

यूपी में महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस सर्विस

रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और नगर बस सेवा की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसकी घोषणा सीएम योगी ने खुद की। सीएम योगी के कार्यालय की तरफ से बताया कि माताएं और बहनें 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त में सफर कर सकेंगी। त्योहार के दौरान सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बसें तैनात की जाएंगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएगी।

हरियाणा की सरकारी बसों में दो दिन फ्री बस सेवा

रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। विज ने कहा कि हरियाणा के भीतर चलने वाली ‘साधारण बसों’ के साथ-साथ चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाली बसों में भी मुफ्त यात्रा उपलब्ध होगी। यह सेवा 8 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की मध्यरात्रि तक उपलब्ध रहेगी।

राजस्थान की सरकारी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी महिलाएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त और उसके अगले दिन राज्य परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह मुफ्त यात्रा सुविधा 9 और 10 अगस्त को राजस्थान की सीमा के भीतर महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी। इस पहल के तहत पहली बार महिलाओं को लगातार दो दिनों तक परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले उन्हें केवल रक्षाबंधन के दिन ही मुफ्त यात्रा की अनुमति थी।

Trump Tariffs :डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर पीएम मोदी का करारा जवाब, बोले- किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे

चंडीगढ़ में फ्री सर्विस

चंडीगढ़ में भी महिलाएं रक्षाबंधन पर मुफ्त में सफर करेंगी। यह सुविधा चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विसेज सोसाइटी (सीसीबीएसएस) द्वारा ट्राइसिटी क्षेत्र (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में संचालित सभी स्थानीय एसी और नॉन-एसी बसों में लागू होगी। यह रियायत ट्राइसिटी की सीमा के बाहर चलने वाली सीटीयू की लंबी रूट की बसों पर मान्य नहीं होगी।

उत्तराखंड में फ्री में सफर

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। उत्तराखंड की सरकारी बसों में हर साल रक्षाबंधन पर महिलाएं और छोटे बच्चे मुफ्त में करते हैं। यह सिलसिला इस साल भी जारी रहेगा।

कर्नाटक, पंजाब और दिल्ली में भी फ्री सफर

वहीं, कर्नाटक, पंजाब और दिल्ली की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा पहले से ही है। इसलिए रक्षाबंधन पर भी महिलाएं सरकारी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खुशखबरी

मध्य प्रदेश में भी रक्षाबंधन पर महिलाएं के लिए खुशखबरी है। 9 अगस्त को भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड महिलाओं को फ्री में सफर करवाएगा। वहीं इंदौर की मेयर ने कहा है कि रक्षाबंधन पर महिलाएं मुफ्त में ट्रैवल कर सकेंगी।

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को सीएम मोहन यादव ने बड़ा तोहफा दिया है। आज लाड़ली बहनों के खातों में 1500 रुपए आएंगे। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की 27वीं क‍िस्‍त के पैसे के साथ रक्षाबंधन के 250 रुपये भी अतिरिक्त भेजे जा रहे हैं। रक्षाबंधन के शगुन के रूप में अतिरिक्त 250 रुपए दिए जा रहे हैं। 28 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेण्डर के लिए भी 43.90 करोड़ मिलेंगे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version