गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर जिले में नवनिर्मित रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा।

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर लंबे समय तक इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझता रहा, लेकिन उनकी सरकार ने इसका स्थायी समाधान किया। उन्होंने कहा कि आज गोरखपुर न केवल इंसेफ्लाइटिस बल्कि माफिया और मच्छरों से भी मुक्त हो चुका है।

इथियोपिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, ‘निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले वैश्विक नेता बने

मुख्यमंत्री ने BRD मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान इसे बेचने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन उनकी सरकार ने कॉलेज को बचाया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर है।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने अयोध्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आज त्रेता युग का अहसास कराती है और वहां हो रहा विकास भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहा है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version