अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने और एक अगस्त से जुर्माना वसूलने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इसके पीछे की वजह बताई, भारत और अमेरिका का दोस्त होने के बावजूद, व्यापार के मामले में कभी बहुत सहयोगी नहीं रहा है। भारत दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है और वहां नॉन-मॉनेटरी ट्रेड बैरियर्स भी बेहद जटिल और आपत्तिजनक हैं। ट्रंप ने कहा, यही वजह है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक लेन-देन सीमित रहा है।

भारत और रूस की दोस्ती, ट्रंप को खटकी, ट्रूथ पर लिखा-

याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज़्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं, और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं। इसके अलावा, उसने हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं, और चीन के साथ, वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके – सब कुछ ठीक नहीं है! इसलिए भारत को पहली अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्त सभी के लिए जुर्माना देना होगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। मागा ​(Make America Great Again)!

एक अगस्त से प्रभावी होगा टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए टैरिफ की तिथि भी एक अगस्त तय कर रखी है, जब बाकी देशों पर भी उनका टैरिफ प्रभावी होगा। हालांकि ट्रंप ने अपनी टैरिफ का ऐलान उन्होंने पहले ही मई महीने में कर दिया था, लेकिन बाद में इसे एक्सटेंड कर दिया था। उस समय उन्होंने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया था, जिसे बाकी देशों को एक्सटेंशन देने के साथ ही 90 प्रतिशत तक एक्सटेंड कर दिया गया था।

अमेरिका के लिए बड़ा दिन होगा

आखिरी बार डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की डेडलाइन एक अगस्त तय की थी और इसको लेकर उन्होंने अलग से पोस्ट भी किया और कहा, “पहला अगस्त, अमेरिका के लिए एक महान दिन होगा।” ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “पहली अगस्त की डेडलाइन पहली अगस्त की डेडलाइन है – और यह अटल है, इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह दिन अमेरिका के लिए बड़ा दिन होगा।”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version