इसरो चीफ वी. नारायणन ने बुधवार को कहा कि भारत ने 2040 तक अपने नागरिकों को चंद्रमा पर उतारने का टारगेट तय किया है। वहीं, भारत का पहला मानव स्पेस मिशन ‘गगनयान’ 2027 में लॉन्च होना है।

नारायणन ने बताया कि इसरो 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) की स्थापना और 2026 तक तीन बिना मानव वाले गगनयान मिशन लॉन्च करने पर काम कर रहा है।

IRCTC घोटाले में लालू परिवार पर आरोप तय, कोर्ट ने कहा- साजिश में शामिल थे लालू यादव

इनमें से पहला मिशन, जिसमें अर्ध-मानव रोबोट ‘व्योममित्रा’ शामिल होगा, दिसंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

नारायणन रांची स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), मेसरा के 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

नारायणन ने कहा, PM नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी मानवयुक्त चंद्र मिशन के लिए 2040 की समय सीमा तय की है। इसके तहत हमें अपने नागरिकों को चंद्रमा पर उतारकर सुरक्षित वापस लाना होगा। इसके अलावा, शुक्र ग्रह (Venus) पर स्टडी के लिए ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन (VOM)’ को भी मंजूरी मिल चुकी है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version