बीजिंग: चीन के एयरपोर्ट पर एक भारतीय ब्लॉगर को करीब 15 घंटे तक हिरासत में रखे जाने का मामला सामने आया है। ब्लॉगर ने दावा किया कि उसे बिना खाना-पानी दिए एयरपोर्ट पर रोके रखा गया।
सूत्रों के अनुसार, ब्लॉगर का कहना है कि यह कार्रवाई उसके एक वीडियो को लेकर की गई, जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया था। चीन इस क्षेत्र पर अपना दावा करता है और यही विवाद इस घटना की वजह बना।
ISRO : ISRO का ऐतिहासिक कदम ब्लूबर्ड-2 सैटेलाइट लॉन्च, अब सीधे अंतरिक्ष से जुड़ेगा स्मार्टफोन
ब्लॉगर ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसे लगातार भूखा-प्यासा रखा गया और मानसिक दबाव बनाया गया। हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया।
इस घटना ने भारत-चीन संबंधों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला दोनों देशों के बीच संवेदनशील सीमा विवाद को उजागर करता है।

