इंडिगो एयरलाइन में पिछले चार दिनों से जारी ऑपरेशनल संकट में शनिवार को राहत मिली। एयरलाइन ने बताया कि 95% रूट पर फ्लाइट्स परिचालन में हैं। कुल 138 डेस्टिनेशन में से 135 के लिए उड़ानें रवाना हो चुकी हैं।
एयरलाइन ने कहा कि जिन यात्रियों की उड़ानें पहले रद्द हुई थीं, उन्हें रविवार रात 8 बजे तक रिफंड मिल जाएगा।
सुरक्षा और नियंत्रण के लिए सरकार ने सभी एयरलाइंस के लिए हवाई किराया फिक्स कर दिया है। अब 500 किमी तक ₹7,500, 500–1000 किमी तक ₹12,000, 1000–1500 किमी तक ₹15,000 और 1500 किमी से ऊपर ₹18,000 अधिकतम किराया लगेगा। यह दरें बिजनेस क्लास पर लागू नहीं होंगी।
PTI के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों से शनिवार को 800 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं। एयरलाइन रोजाना लगभग 2,300 फ्लाइट्स संचालित करती है और शनिवार को उसने 1,500 उड़ानों को उनके गंतव्य तक पहुँचाया।
