मथुरा।जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित SMILE योजना की उपयोजना “कॉम्प्रैहेन्सिव रिहैबिलिटेशन ऑफ पर्सन्स एंगेज्ड इन द एक्ट ऑफ बेगिंग” के अंतर्गत मथुरा जनपद में भिक्षावृत्ति से जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के समेकित पुनर्वास के लिए प्रतिष्ठित सामाजिक/स्वंयसेवी संस्थाओं से निवेदन प्रस्ताव (Proposal) आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इस योजना के तहत चयन जनपद स्तरीय समिति द्वारा आरएफपी (RFP) में उल्लेखित दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमानुसार किया जाएगा।
उक्त योजना के क्रियान्वयन हेतु सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के अंतर्गत पंजीकृत गैर सरकारी संगठन, सामाजिक संस्थाएं अथवा सोसाइटी को सूचित किया जाता है कि वे अपने प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में आवश्यक स्वहस्ताक्षरित प्रमाण-पत्रों की प्रतियों के साथ दिनांक 15 जून 2025 की शाम 5 बजे तक सीलबंद लिफाफे में स्वयं अथवा रजिस्टर्ड डाक द्वारा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, मथुरा (राजीव भवन) में जमा करा सकते हैं।
विलंब से प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक संस्थाएं किसी भी कार्यदिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

