Insult To Hindu Faith लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025 – दीपावली जैसे सांस्कृतिक पर्व को लेकर जारी सियासी बयानबाज़ी और तीखी होती जा रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के कथित बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि,
“अखिलेश यादव हिंदू आस्था का अपमान कर रहे हैं। उन्हें न केवल अपना बयान वापस लेना चाहिए, बल्कि देशभर के हिंदुओं से माफी भी मांगनी चाहिए।”
Ayodhya Maha Aarti: विश्व रिकॉर्ड की ओर अयोध्या, 21,000 श्रद्धालुओं ने एक साथ की महाआरती
“दीवाली बेचने वालों का रोजगार छीनने की कोशिश”
केशव मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश यादव ने प्रजापति समाज, जो पारंपरिक रूप से दीयों का निर्माण करता है, उनके रोजगार पर सवाल उठाकर उनकी रोजी-रोटी को नुकसान पहुंचाया है।
Zaira Wasim :‘दंगल’ से मिली थी पहचान, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने बढ़ाया नाम
उन्होंने कहा:
“दीपदान हमारी सनातन परंपरा का हिस्सा है। आपने इस पर ओछा बयान देकर करोड़ों लोगों की श्रद्धा को ठेस पहुंचाई है।”

