मथुरा।आगामी मुड़िया पूनो मेला 2025 के सफल एवं सुरक्षित संचालन को लेकर आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत की संयुक्त अध्यक्षता में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला क्षेत्र में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से राजस्थान के डिंग जनपद के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया, क्योंकि परिक्रमा मार्ग का एक भाग राजस्थान सीमा में आता है। डिंग क्षेत्र में की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर आपसी समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी।

विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, नगर पंचायत गोवर्धन एवं राधाकुंड, तथा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVDA) के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इन सभी विभागों द्वारा बताया गया कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जा रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा पूरा परिक्रमा मार्ग – सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग को सीसीटीवी कैमरों से कवरेज किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

61 पार्किंग स्थल, 150 बैरियर पॉइंट चिन्हित – पुलिस विभाग ने मेला क्षेत्र में 61 पार्किंग स्थलों एवं 150 बैरियर पॉइंट्स को चिन्हित किया है। मेला अवधि में परिक्रमा मार्ग और गोवर्धन कस्बा पूर्णतया नो व्हीकल ज़ोन रहेगा।

बैठक में MVDA के सचिव अरविंद द्विवेदी, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम डिंग (राजस्थान) देवी सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन का उद्देश्य इस वर्ष के मेला आयोजन को श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version