कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने कहा- ट्रम्प ने पिछले 5 दिन में 3 बार भारत के रूस से तेल इम्पोर्ट का मुद्दा उठाया, इसमें कोई शक नहीं कि वे इस हफ्ते बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात से पहले इस बात को और दोहराएंगे।
Zaira Wasim Marriage: शोर-शराबा नहीं, सादगी से हुई जायरा वसीम की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल
उन्होंने कहा- राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि उन्होंने अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात की और भारत ने रूस से तेल इम्पोर्ट रोकने का विश्वास दिलिया। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने ऐसी किसी बातचीत की जानकारी होने से इनकार किया है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंत्रालय की इस बात को नकार दिया।
दरअसल, 15 अक्टूबर को ट्रम्प ने दावा किया था कि उनकी पीएम मोदी से फोन पर बात हुई। इसमें पीएम मोदी ने ट्रम्प को आश्वासन दिया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अगले दिन भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

