बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप के मामले में दोषी ठहराया गया है। यह मामला हासन जिले के होलेनरसिपुरा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज पहला रेप केस था। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यह केस काफी चर्चा में रहा था। अब इस मामले में सजा का ऐलान शनिवार को होना है। बेंगलुरु विशेष अदालत में इस मामले की सुनवाई हो रही है।

चुनाव आयोग ने जारी की उपराष्ट्रपति चुनाव की अहम तारीखें, कब और कैसे होगी वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट? जानें

18 जुलाई को पूरी हो गई थी मामले की सुनवाई

बेंगलुरु स्थित MP/MLA की विशेष अदालत ने 18 जुलाई को बलात्कार मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी। अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सजा का ऐलान अब शनिवार (2 अगस्त) को होना है।

2000 से अधिक सामने आए थे अश्लील वीडियो क्लिप

रेवन्ना पिछले साल दर्ज किए गए चार आपराधिक मामलों में मुख्य आरोपी हैं। जब 2,000 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप, जिनमें कथित तौर पर कई महिलाओं के यौन शोषण को दर्शाया गया था। ये सारी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

मंदिर में चढ़ा इतना चढ़ावा कि फटी रह जाएंगी आंखें, 28 करोड़ रुपये से ज्यादा निकला कैश

पहली बार अप्रैल 2024 में दर्ज हुई थी शिकायत

रेवन्ना के खिलाफ पहली शिकायत अप्रैल 2024 में एक महिला ने दर्ज कराई थी, जो उनके परिवार के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से बार-बार बलात्कार करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर दुर्व्यवहार के वीडियो जारी करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

पूर्व पीएम के पोते हैं रेवन्ना

बता दें कि पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, जो जनता दल (सेक्युलर) के नेता और कर्नाटक के हासन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना के बेटे हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version