Jeevika Didi’s पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए मासिक मानदेय देने के वादे पर तीखा पलटवार किया है। नीतीश ने कहा कि कुछ लोग चुनाव से पहले जीविका दीदियों के नाम पर सिर्फ अपने परिवार की आजीविका तलाश रहे हैं और बिहार की महिलाओं के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं।

Bengaluru’s Dilapidated Roads : चिदंबरम बोले- दिक्कत पैसों की नहीं:काम की निगरानी की जाए

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि बिहार की आधी आबादी के लिए चांद-तारे तोड़ने की बात करने वाले कुछ लोग असल में सेवा से ज्यादा अपने लाभ की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जो बिहार की बहन-बेटियों के लिए स्थायी लाभकारी साबित हुए हैं।

मध्यप्रदेश में हर जिले में दवाओं की जांच की तैयारी:211 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर जीविका दीदियों को 30 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा, जिससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण होगा। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस वादे को जनता को गुमराह करने वाला बताया।

नीतीश ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में महिलाओं का विकास सीमित रहा और यह विकास केवल कुछ परिवारों तक ही सिमटा रहा। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की कि वे फिर से एनडीए की सरकार बनाएं, ताकि महिलाओं का सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version