Jio के सबसे ज्यादा करीब 46 करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स हैं। कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर करती है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो के पास 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G और फ्री SMS के साथ-साथ OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है।

हरमनप्रीत कौर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में हासिल किया एक और मुकाम, तोड़ दिया मिताली राज का रिकॉर्ड

जियो का 84 दिन वाला प्लान

जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1,029 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इस तरह से यूजर्स को कुल 168GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेाग।

इसके अलावा यूजर्स को इसमें डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को इस प्लान में OTT ऐप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें यूजर्स को Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही, इसमें Jio TV और Jio Cloud ऐप का फ्री एक्सेस मिलेगा।

बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर के घर पर हुई चोरी, नौकर ने की लूट, अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेट का लाभ मिलता है। हालांकि, इसके लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन होना चाहिए। साथ ही, आप जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हो। इस तरह से आप इस प्लान के साथ फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं।

1028 रुपये वाला प्लान

इस प्लान के अलावा जियो के पास 1028 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी डेली 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही, यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ आता है। इसमें यूजर्स को Amazon Prime Video की बजाय Swiggy का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version