आँवलखेड़ा/ आगरा। गायत्री शक्तिपीठ आँवलखेड़ा के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा सोमवार को जब अगरपुर गाँव पहुँची, तो वहाँ का दृश्य अत्यंत भावविभोर करने वाला था। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने रथ का भव्य स्वागत किया और दिव्य ज्योति कलश की आरती कर पूजन-अर्चन किया।

यह पावन यात्रा गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रज्वलित अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विराट आयोजन का आमंत्रण देने हेतु निकाली गई है।

इस रथयात्रा का उद्देश्य केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, साधना और सेवा की ज्योति को जन-जन तक पहुँचाना है — जिससे मानवता जागे, हृदयों में संवेदना जागृत हो और सामाजिक समरसता का संदेश फैले।

अगरपुर के अतिरिक्त रथयात्रा नगला हरसुख, वास मोहन सहाय, सकलपुर, ऊँचा, उस्मानपुर तथा मुढ़ी जहाँगीरपुर जैसे अनेकों गाँवों में पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव से इसका स्वागत किया।

इस पावन अवसर पर अनेक गणमान्यजन व समाजसेवी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे — पं. शिव नारायण शर्मा , गगदीश सिंह कुशवाह , विजय पाल सिंह बघेल, प्रेमपाल सिंह बघेल , मोहन लाल सेठी , धीरेन्द्र प्रताप सिंह , राजबीर सिंह , सुखवासी , बाणप्रस्थी , राघवेन्द्र शर्मा , लोकेश तोमर , तथा युवा समाजसेवी कुँवर ठाकुर प्रवीण चौहान ।

साथ ही सोमेन्द्र चौहान, आदित्य तोमर, प्रशांत शर्मा, मानवेन्द्र चौहान, रिंकू चौहान, अभिषेक चौहान, लोकेन्द्र चौहान, सनी ठाकुर, मनीष ठाकुर व करण ठाकुर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version