Kanpur Crime News : कानपुर। शहर के गंगा बैराज पर मंगलवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चेकिंग अभियान के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बैरियर तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस गंभीर घटना में दो दारोगा और एक होमगार्ड समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

24 December Horoscope : इस राशि के जातकों का बढ़ सकता है खर्च, पूरा होगा कोई पुराने काम …

बैराज पर चल रहा था चेकिंग अभियान

मंगलवार शाम कोहना थाना पुलिस और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से गंगा बैराज पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नवाबगंज की ओर से एक काले-नीले रंग की हुंडई कार आती दिखाई दी, जिसमें चार युवक सवार थे। पुलिस टीम ने जब कार को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने पहले कार की रफ्तार धीमी की और फिर अचानक तेज कर दी।

तीन बैरीकेडिंग तोड़कर पुलिस पर चढ़ाई कार

आरोपित कार सवारों ने तीन बैरीकेडिंग तोड़ते हुए कार सीधे पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। हमले में अटल घाट चौकी प्रभारी संजय कुमार, दारोगा पूरन सिंह और होमगार्ड हरिप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिठूर की ओर फरार हुए आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बैराज-बिठूर मार्ग से इस्कॉन मंदिर होते हुए बिठूर की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोहना, नवाबगंज और स्वरूप नगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल एलएलआर अस्पताल ले जाया गया। जहां चौकी प्रभारी संजय कुमार प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए, जबकि दारोगा पूरन सिंह का बायां पैर टूट गया है और होमगार्ड हरिप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी के आधार पर तलाश जारी

पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपित कार और उसके सवारों की तलाश में जुटी है। इसके लिए जनपद के साथ-साथ आसपास के जिलों की पुलिस टीमों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version