Katrina Kaif pregnancy मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। दोनों ने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद से प्रशंसक उन्हें ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। हालांकि, इस खुशियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। कैटरीना कैफ की उनके निजी आवास की बालकनी से कुछ तस्वीरें लीक होकर इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नज़र आ रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्राइवेसी के उल्लंघन पर हंगामा मच गया है।

RSS Banned : खड़गे का मोदी-शाह पर वार बोले—अगर पटेल का सम्मान करते हैं तो आरएसएस पर लगाएं बैन

गोपनीयता का हनन: फैंस में भारी आक्रोश

कैटरीना कैफ हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को गोपनीय रखने में विश्वास करती आई हैं। ऐसे में, उनकी निजी जगह से तस्वीरें लीक होना फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने जमकर गुस्सा जाहिर किया है और इन तस्वीरों को तुरंत हटाने की मांग की है। कई यूजर्स ने इस कृत्य को कानूनी अपराध बताते हुए दोषियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और मीडिया की नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Jaisalmer Fire News : जैसलमेर की टेंट सिटी में भीषण आग म्यूजिक प्रोग्राम के बीच मचा हड़कंप, पर्यटक जान बचाकर भागे

सोनाक्षी सिन्हा का कड़ा रिएक्शन: ‘तुम किसी क्रिमिनल से कम नहीं’

इस शर्मनाक हरकत पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड हस्तियों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस निजता हनन पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने एक मीडिया पोर्टल पर टिप्पणी करते हुए कहा, “आपको क्या हो गया है? एक महिला की बिना सहमति के उसके ही घर में तस्वीर खींचना और उसे सार्वजनिक मंच पर प्रकाशित करना? आप किसी अपराधी से कम नहीं हैं। शर्मनाक।” सोनाक्षी का यह तीखा बयान दिखाता है कि इंडस्ट्री के लोग भी इस तरह के निजता उल्लंघन को किस हद तक गलत मानते हैं। कैटरीना और विक्की कौशल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version