KL Rahul vs West Indies नई दिल्ली | 4 अक्टूबर 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। घरेलू मैदान पर यह उनका दूसरा टेस्ट शतक था, जो उन्होंने लंबे अंतराल के बाद हासिल किया। लेकिन जैसे ही वह 100 के आंकड़े पर पहुंचे, अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

Military Infrastructure : रक्षा मंत्री ने भुज से पाक को चेताया, सेना की तैयारी पर जताया भरोसा

हालांकि, इस निराशा के बावजूद राहुल ने टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वह एक ही कैलेंडर वर्ष में दो बार बिल्कुल 100 रन बनाकर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

02 October Horoscope : नौकरी, सेहत, और रिश्तों पर क्या होगा असर, जानिए अपना राशिफल …


9 साल का इंतजार, फिर भी मिला रिकॉर्ड

केएल राहुल ने घरेलू सरजमीं पर पिछला टेस्ट शतक 2016 में लगाया था और इसके बाद से वह भारत में शतक के लिए तरसते रहे। इस बार उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में 3211 दिन यानी करीब 9 साल लग गए। लेकिन यह पारी भी अधूरी रह गई, क्योंकि वह शतक पूरा करते ही आउट हो गए।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version