कोलकाता : दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को संस्थान के दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा गार्ड रूम में कथित तौर पर बलात्कार किया गया। लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में मनोजीत मिश्रा को मुख्य आरोपी जबकि जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को सह-आरोपी बनाया गया है। कॉलेज से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज ने छात्रा द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में लगाए गए सामूहिक बलात्कार के आरोपों की पुष्टि की है। कौन हैं आरोपी मनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय?

उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटा और बह गए 17 मजदूर, SDRF और पुलिस की टीम कर रही तलाश

कौन है मनोजीत मिश्रा

कोलकाता गैंगरेप केस का मुख्य आरोपी 31 साल का मनोजीत मिश्रा शुरू से ही विवादों में रहा है। वह साउथ लॉ कॉलेज का पूर्व छात्र और स्टूडेंट लीडर रहा है। शुरुआत में उसकी लॉ की पढ़ाई में काफी दिलचस्पी थी। लेकिन समय के साथ वह कैंपस की पॉलिटिक्स से जुड़ गया और फिर खुद को पूरी तरह से इसमें झोंक दिया। 2007 में कॉलेज में एडमिशन लिया था लेकिन उसने राजनीति के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ दी। उसका मन पढ़ाई से ज्यादा राजनीति में लगता था, 2012 में कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन का जनरल सेक्रेटरी भी रह चुका है। 2017 और फिर 2021 में मनोजीत का नाम कई विवादों से जुड़ा था।

पिता ने तोड़ दिया था रिश्ता

मनोजीत के पिता रॉबिन मिश्रा ने उसके चाल चलन की वजह से उससे अपने सभी संबंध तोड़ दिए थे और घर से निकाल दिया था। वह तृणमूल कांग्रेस यानी TMC की स्टूडेंट विंग तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद् (TMCP) की कॉलेज यूनिट का पूर्व प्रेसिडेंट था। फिलहाल अलीपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकालत करने के साथ ही कॉलेज में संविदा पर बतौर नॉन-टीचिंग स्टाफ एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस का काम संभालता था।

उसकी पहचान कॉलेज के ‘पावर सेंटर’ की थी।

कौन है मनोजीत का दोस्त जैब अहमद

छात्रा से रेप मामले में मनोजीत की मदद करने के आरोपी 19 साल का जैब अहमद टॉपसिया इलाके के एक साधारण परिवार से आता है। वह लॉ के फर्स्ट इयर का स्टूडेंट है, कॉलेज में एक साल से पढ़ाई कर रहा है। 2024 में ही उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था और तब से ही मनोजीत के संपर्क में आया था। मनोजीत के करीबी बनने के बाद से ही जैब स्टूडेंट यूनियन की एक्टिविटीज में शामिल रहने लगा था।

Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: रविवार के दिन बिगड़ सकती है इन 2 राशियों की किस्मत, सूझबूझ से लें काम; पढ़ें दैनिक राशिफल

कौन है मनोजीत का दोस्त प्रमित मुखोपाध्याय

मनोजीत का करीबी बताया जा रहा 20 साल का प्रमित मुखोपाध्याय लॉ कॉलेज में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है और बीते कुछ समय से मनोजीत का करीबी है। उसे कई बार मनोजीत के साथ देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में उसकी कितनी भूमिका थी और क्या वह किसी दबाव में इसमें शामिल हुआ था या कोई और बात थी।

 सीसीटीवी फुटेज बरामद, सच निकला पीड़िता का आरोप

पुलिस ने बताया कि साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज ने छात्रा द्वारा बलात्कार की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है। फुटेज में 25 जून की घटना से पहले के पल भी कैद हुए हैं, जिसमें प्रथम वर्ष की लॉ छात्रा को गार्ड के कमरे में जबरन घुसाते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने शनिवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “सीसीटीवी फुटेज से लड़की के आरोपों की पुष्टि होती है। इसमें तीनों आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता की हरकतें दिखाई देती हैं। हम फिलहाल फुटेज की जांच कर रहे हैं।”

 

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version