पटना। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति पार्टी के प्रमुख तेजप्रताप यादव की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेजप्रताप को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
अस्पताल में करीब ढाई घंटे तक उनका जांच और इलाज किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें दवाएं दी और परहेज करने की सलाह दी। अस्पताल के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।
तेजप्रताप यादव के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी नेताओं में चिंता बनी हुई है।
