ओडिशा के केओंझर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. बारिश की वजह से यह भूस्खलन की घटना जिले के जोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिचाकुंडी इलाके के पास दलापहाड़ा में हुई.  हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

बम-बम भोले, हर-हर महादेव…जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बिचाकुंडी क्षेत्र के संदीप मुर्ती,गुरु चंपिया और कांदे मुंडा के रूप में हुई है. ये सभी स्थानीय निवासी थे और घटना के वक्त उसी इलाके में काम कर रहे थे. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब बैतरणी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में मैंगनीज खनन का काम चल रहा था. उसी दौरान तेज बारिश के कारण अचानक मिट्टी और पत्थरों का बड़ा हिस्सा ढह गया और लोग उसके नीचे दब गए. बताया जा रहा है कि खान का एंबैंकमेंट अचानक टूट गया और तीन लोग मौके पर ही मिट्टी और भारी पत्थरों के नीचे दबकर मौत के शिकार हो गए.

शेफाली जरीवाला का पहला बॉयफ्रेंड था TV का सुपरस्टार, रात के अंधेरे में हार्ट अटैक से गई थी जान, फिटनेस का था दीवाना

घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. बचाव कार्य में करीब छह घंटे की कोशिश के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला जा सका. रेस्क्यू टीमों को खराब मौसम और भारी मलबे के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

हादसे की सूचना मिलते ही जोड़ा थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और हादसे की वजहों को लेकर छानबीन शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version