• विप्र समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं का किया जायेगा सम्मान
रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल
कागारौल/आगरा । कागारौल कस्बे में 8 जून दिन रविवार को भगवान महर्षि परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में भगवान महर्षि परशुराम की शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा का खेरागढ़ रोड़ स्थित श्री राम डेरी से आरम्भ होकर आगरा रोड़ स्थित आर. बी. रिसोर्ट पर समापन होगा।
शोभायात्रा अध्यक्ष रामभरोसी रावत ने बताया कि कस्बे में आयोजित होने वाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा को लेकर तैयारी पूर्ण हैं। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्रीय विप्र समाज में जोश दिखाई पड़ रहा है।समिति के सदस्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय विप्र समाज के लोगों को आमंत्रण पत्र वितरण कर आमंत्रित कर रहें हैं।
कार्यक्रम की मुख्यअतिथि पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हाथरस सीमा रामवीर उपाध्याय होंगी। शोभायात्रा में एक दर्जन झॉकियॉ व बैण्ड बाजे शामिल होंगे। शोभायात्रा समापन के पश्चात समिति द्वारा विप्र समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं व राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान किया जायेगा।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
