• खेरागढ़ मार्ग से अकोला मार्ग तक गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल
कागारौल/आगरा । कागारौल कस्बे में रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
खेरागढ़ मार्ग से शुरू हुई शोभायात्रा का अकोला मार्ग पर महाआरती के बाद समापन हुआ। रथ पर भगवान परशुराम के स्वरूप में विश्रामपुर वाले राजकुमार शर्मा की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कस्बे के सर्व समाज ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। उनकी आरती उतारी गई। जगह जगह अभिनंदन पाकर विप्र समाज अभिभूत हो गया। उनके स्वागत में शर्बत व प्याऊ लगाई गई। बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो गया।
श्रीगणेश, श्रीहनुमान, अयोध्या मंदिर, शेरावाली, श्रीराधाकृष्ण, पर्यावरण की झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। भोला मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, बड़ा मंदिर, कागारौल तिराहा होते हुए आर रावत पहुंची। यहां महाआरती के बाद शोभायात्रा का समापन किया गया। यहां भी आयोजक मंडल ने अतिथियों का माला और स्वाफ़ा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस दौरान विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य अशोक रावत, गोविंद शर्मा, अधिवक्ता केके पचौरी,नेत्रपाल रावत, अचल रावत,पवन दुबे, सतीश उपाध्याय, मनीष मिश्रा, अशोक उपाध्याय, डॉ. कृष्ण गोपाल दुबे, रामनिवास रावत, शिव चरण उपाध्याय, हीरालाल उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, अखिलेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, वीरेंद्र मुदगल, शिवदयाल उपाध्याय, सुरेश चंद लवानियां, दिनेश लवानियां, हरिओम लवानियां, हीरालाल लवानियां, अरुण पचौरी, अशोक लवानियां, वीरेंद भोले, भगवती पचौरी, लक्ष्मी नारायण पचौरी, बंटी पचौरी इत्यादि विप्र बंधु उपस्थित रहे।
____________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
