मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन से भोपाल की ओर जाने वाली दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट से जोर-जोर से रोने की आवाज आ रही थी. पैसेंजर्स ने जब सुना और दरवाजा खोलकर देखा तो सभी के होश उड़ गए. दरअसल टॉयलेट में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ था. इसकी सूचना तुरंत जीआरपी और आरपीएफ की टीम को दी गई. टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला. मामला इस ट्रेन के जनरल कोच का है.

पहलगाम हमले के 2 महीने: पकड़ा गया आतंकियों को पनाह देने वाला 3 आरोपी

कपड़े में लिपटा हुआ था बच्चा

जानकारी के मुताबिक बीना स्टेशन पार करने के बाद जनरल कोच के टॉयलेट से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी. इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. ‘आवाज’ संस्था की सदस्य की मदद से नवजात को बाहर निकाला गया. बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ था. तुरंत बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में नवजात को पूरी तरह स्वस्थ पाया गया.

Shah Rukh Khan : शाहरुख खान की ‘मन्नत’ पर अब नहीं चलेगा BMC का हथौड़ा

जांच कर रही है पुलिस 

डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच के बाद नवजात को बेहतर देखरेख के लिए सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आखिर नवजात को ट्रेन में किसने और क्यों छोड़ा. वहीं यात्रियों ने बताया कि उन्होंने सागर रेलवे स्टेशन के पास बच्चे को पहले देखा था और इसकी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी दी थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई.फिलहाल मामले की जांच जारी है और नवजात की पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयानों के आधार पर सुराग जुटाने में लगी है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version