गोवर्धन (मथुरा),गोवर्धन तहसील के बछगांव स्थित पावन जोरवन आश्रम में आयोजित 108 कुंडीय श्री महा विष्णु यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन 4 जून को हुआ। यह धार्मिक आयोजन 29 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
इस अवसर पर गोवर्धन विधानसभा 83 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने आश्रम पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और कथा व्यास आचार्य ललित कृष्ण सारस्वत ‘विकास महाराज’ से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कथा आयोजक एवं आश्रम प्रमुख विनोद दास महाराज महा त्यागी से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया।
गोल्डी भैया ने आश्रम के धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला और वह विधायक निर्वाचित हुए, तो जोरवन आश्रम सहित सम्पूर्ण क्षेत्र का चौमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धार्मिक स्थलों की उन्नति के साथ-साथ जनसुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
इस धार्मिक कार्यक्रम में लक्ष्मण नेताजी ने आश्रम की महिमा का गुणगान करते हुए इसे आध्यात्मिक उन्नति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि आश्रम न केवल आध्यात्मिक जागरण का स्थान है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सेवा का प्रतीक भी है।
5 जून को विशाल भंडारे का आयोजन
कथा समापन के उपरांत 5 जून को आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने का आमंत्रण दिया गया है।
इस अवसर पर भूरा पहलवान, हरिओम शर्मा, भूरा चौधरी, धर्मवीर जादौन, लक्ष्मण नेता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- होम
- प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- चंडीगढ़
- छत्तीसगढ़
- जम्मू और कश्मीर
- झारखंड
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- दमन और दीव
- दादरा और नगर हवेली
- दिल्ली
- नगालैंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- पुदुचेरी
- बिहार
- मणिपुर
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- मिज़ोरम
- मेघालय
- राजस्थान
- लक्षद्वीप
- लद्दाख
- सिक्किम
- हरियाणा
- देश
- विदेश
- राजनीति
- उद्योग
- खेल
- धर्म – आस्था
- मनोरंजन
- लाइफस्टाइल
- अन्य
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
महेश शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने भागवत कथा में लिया आशीर्वाद, 5 जून को जोरवन आश्रम में भंडारा
Related Posts
Alok Kumar Srivastava
Chief Editor
Address : 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
Mobile : +91-98388 99305
Email : prabhatdarshan25@gmail.com
Important Pages
© 2025 prabhatdarshan.com