भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती के तहत भरतपुर जिले की कार्यकारिणी में अहम बदलाव करते हुए ग्राम पंचायत अंधियारी के पूर्व सरपंच महेश वाल्मीकि को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा व जिला संयोजक शिव सिंह द्वारा महेश वाल्मीकि को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
महेश वाल्मीकि पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही एससी मोर्चा में भी वे प्रदेश स्तर पर कई अहम पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में वे भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी अभियान में लोकसभा भरतपुर के सहसंयोजक के रूप में सक्रिय रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए भरतपुर से टिकट की दावेदारी भी की थी।
महामंत्री बनाए जाने के बाद महेश वाल्मीकि के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि संगठन को उनके अनुभव और जमीनी पकड़ का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर महेश वाल्मीकि ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
