हैदराबाद। तेलंगाना में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन को बड़ा झटका लगा है। संगठन से जुड़े 41 माओवादियों ने शुक्रवार को हैदराबाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में 6 सीनियर कैडर के नक्सली भी शामिल हैं, जो कंपनी, प्लाटून और डिविजनल कमेटी स्तर पर सक्रिय थे।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने पुलिस को कुल 24 हथियार भी सौंपे हैं, जिनमें INSAS, LMG, AK-47, SLR समेत अन्य हथियार और 733 कारतूस शामिल हैं।

Elon Musk Trump Accounts : एलन मस्क ने कहा, भविष्य में पैसे बचाने की जरूरत नहीं होगी

डीजीपी के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये नक्सली संगठन की आंतरिक लीडरशिप से असंतुष्ट थे। नेतृत्व के रवैये, आंतरिक मतभेदों और लगातार हिंसा के चलते वे संगठन से दूरी बनाना चाहते थे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सरेंडर करने वालों को नियमानुसार पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version