मध्य प्रदेश – राजा-सोनम केस में मेघालय पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जोड़े ने शादी करने के बाद हनीमून मनाने मेघालय गया हुआ था। यहीं पर पति के खूनी खेल को अंजाम दिया गया है। मेघालय की महिला पुलिस महानिदेशक (DGP) इदाशिशा नोंगरांग ने पत्नी द्वारा पति के खूनी खेल का खुलासा किया है।
पत्नी ने सुपारी देकर कराई हत्या
महिला डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने कहा कि सोनम रघुवंशी ने मेघालय के वेई सावडोंग क्षेत्र में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर हत्यारों को किराए पर लिया था। पत्नी द्वारा पति की हत्या सुपारी देकर की गई है।
सोनम समेत 4 लोग गिरफ्तार
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (SIT) के अधिकारियों ने सोमवार की सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश से सोनम रघुवंशी और इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पति की हत्या के लिए लड़कों को रखा था काम पर
गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के भी नाम बताए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी ने उन्हें हत्या करने के लिए काम पर रखा था। सोनम ने इन सुपारी किलर को बताया था कि किस तरह राजा रघुवंशी की हत्या करनी है।
लापता होने के 17 दिन बाद सोनम गिरफ्तार
मेघालय पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि हत्यारे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। सोनम रघुवंशी के लापता होने के 17 दिन बाद यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश से तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। चौथा अभी भी फरार है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

