नई दिल्ली। तेलंगाना के कई गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद एक चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है। बीते एक सप्ताह के भीतर अलग-अलग जिलों में करीब 500 आवारा कुत्तों की कथित तौर पर हत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में इन घटनाओं में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका उजागर हो रही है, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति स्नान विधि : काले तिल से दूर होगा दुर्भाग्य, मिलेगा सौभाग्य

कामारेड्डी जिले में 200 कुत्तों के मारे जाने का आरोप

ताजा मामला कामारेड्डी जिले के पालवंचा मंडल का है। यहां भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गांवों में पिछले दो से तीन दिनों के भीतर करीब 200 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कथित रूप से ‘सफाई अभियान’ के नाम पर यह अमानवीय कार्रवाई की गई।

हनमकोंडा में पहले भी सामने आया था मामला

इससे पहले हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 से 9 जनवरी के बीच लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संबंध में दो महिला सरपंचों, उनके पतियों सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version