बरेली। हालिया उपद्रव मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद बरेली में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने एहतियातन रविवार तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के संकेत दिए हैं।

Discipline in religious ceremonies:नवरात्रि पर्व पर डॉ. सलीम राज ने किया आग्रह – धार्मिक आयोजनों में न करें उपद्रव, निभाएं जिम्मेदारी

गौरतलब है कि उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर रजा समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ चार थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इनमें बारादरी थाने में दर्ज दो मुकदमे भी शामिल हैं, जिनमें कई लोगों को नामजद किया गया था। इसके अलावा कोतवाली प्रेमनगर और किला थाने में भी केस दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version