लखनऊ: यूपी के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पत्नी मधु सिंह का 1 दिन पहले ही फंदे से लटकता हुआ शव मिला था।

ट्रंप के 50% टैरिफ अटैक के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन आएंगे भारत, डोभाल ने की पुष्टि

6 महीने पहले ही लखनऊ से हुई थी शादी

युवती के पिता की तहरीर पर मर्चेंट नेवी में सेकंड अफसर अनुराग सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद आरोपी दामाद अनुराग सिंह को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पत्नी मधु सिंह का 1 दिन पहले ही फंदे से लटकता शव मिला था। मधु का शव 5 अगस्त को लटका मिला था। घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। मधु ने बड़ी बहन को फोन करके जानकारी दी थी।

DCP साउथ ने अनुराग की गिरफ्तारी की दी जानकारी

DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया, “दहेज प्रताड़ना के अलावा आरोपी पति, पीड़िता पर अनैतिक आरोप लगाता था। आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। जिस दिन सुसाइड की जानकारी सामने आई, उस दिन भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। दोनों की शादी 6 महीने पहले लखनऊ में हुई थी।”

BLA के खौफ से मैदान छोड़ भागी पाकिस्तानी सेना, VIDEO ने किया पर्दाफा…  चीफ मुनीर भी हुए शर्मसार

तेलंगाना में पत्नी ने करवाई पति की हत्या

पति-पत्नी से जुड़ा एक और मामला तेलंगाना के करीमनगर से सामने आया। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करने के लिए You Tube पर आईडियाज देखे और फिर पति की हत्या करवा दी। पत्नी ने पति की हत्या करवाने के लिए अपने प्रेमी को इशारा दिया और प्रेमी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

दरअसल पत्नी ने अपने प्रेमी के जरिए अपने पति के कान में कीटनाशक दवा डलवा दी, जिससे पति की मौत हो गई। हालांकि पुलिस को पूछताछ के दौरान कुछ शक हुआ तो उसने सख्ती की, जिसके बाद पत्नी ने पूरा राज उगल दिया। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version