प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- भाजपा की स्थापना को 45 साल हो गए हैं। जिस बीज से भाजपा आज इतना बड़ा वट वृक्ष बना, उसका रोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था। तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी।
उन्होंने कहा कि नवरात्र के इन पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिला है। अटल जी, आडवाणी जी, नानाजी देशमुख, मुरली जी, राजमाता सिंधिया के आशीर्वाद से पार्टी आगे बढ़ी है।
Southern Railway Recruitment 2025: खेल कोटा में 67 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
पीएम ने कहा कि समय के साथ दिल्ली जनसंघ की कमान बदलती रही। 1980 में जब भाजपा बनी तो वीके मल्होत्रा दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष बने। भाजपा आज जिस मजबूत स्थिति में है उसके पीछे कार्यकर्ताओं का त्याग है।
दिल्ली भाजपा का वर्तमान कार्यालय अब तक 14 पंत मार्ग पर था। अब ये बीजेपी हेडक्वार्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हो गया है। नए कार्यालय की इसकी नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। इसकी लागत ₹2.23 करोड़ आई है।
भाजपा पूरे देश में अपने संगठन के जिलों के कार्यालय बना रही है। जहां भी भाजपा मजबूत है, वहां हर राज्य और जिले में आधुनिक कार्यालय तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दूसरे राज्य शामिल हैं।