हैदराबाद, 29 अक्टूबर। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन जल्द ही तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वे 31 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अजहरुद्दीन को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है, जिससे वे राज्य के पहले मुस्लिम मंत्री बनेंगे।
PM Modi Maritime Week 2025 : PM मोदी बोले- देश का मैरीटाइम सेक्टर बनेगा ग्रोथ का नया इंजन
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने अजहरुद्दीन को सरकार में शामिल करने का फैसला लिया है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय और खेल जगत से जुड़ी आवाजों को सरकार में प्रतिनिधित्व मिल सके। अजहरुद्दीन हाल ही में कांग्रेस के लिए कई चुनाव अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले चुके हैं।
बताया जा रहा है कि उन्हें खेल और युवा कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अजहरुद्दीन ने कहा — “मैं पार्टी और मुख्यमंत्री का आभारी हूं, जो मुझे राज्य की सेवा करने का अवसर दे रहे हैं।”
