Monsoon Session 2025: आज से संसद का मॉनसून सत्र आरंभ हो गया है। सत्र की शुरुआत में स्पीकर ओम बिरला ने संबोधित किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बाद सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 12 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सावन सोमवार के दिन शाम को पूजा के दौरान जरूर करें ये पाठ, महादेव दूर कर देंगे सारे दुख

इससे पहले लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों को चेतावनी दी। बिरला ने आसन के निकट नारेबाजी कर रहे सदस्यों से कहा कि वे सदन चलने दें ताकि यह मिथक टूटे कि सत्र के पहले दिन कार्यवाही नहीं चलेगी।

मुंबई ट्रेन धमाके के सभी 12 आरोपी बरी, हाईकोर्ट का बहुत बड़ा फैसला; 180 की हुई थी मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना के हौसले की तारीफ की। साथ ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भारत के पहुंचने पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का भी जिक्र किया। उन्होंने मॉनसून सत्र को विजयोत्सव बताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्यशक्ति का रूप देखा है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version