नई दिल्ली।’ संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सत्र की शुरुआत 21 जुलाई से हुई थी। दोनों सदनों में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को छोड़कर इस सत्र में बहुत कम कामकाज हुआ है। एक महीने लंबे सत्र के दौरान लोकसभा ने 12 और राज्यसभा ने 14 विधेयक पास किए। लेकिन बार-बार व्यवधान, स्थगन और बायकॉट जारी रहा।

राज्यसभा में मानसून सत्र के पहले दिन बिल ऑफ लैडिंग बिल 2025 ही बिना किसी व्यवधान के पास किया गया। दूसरे विधेयक हंगामे के बीच कुछ चर्चा के बाद या विपक्षी दलों के बायकॉट के बाद ही पास किए गए।

दरअसल, विपक्षी सांसद बिहार SIR पर चर्चा कराने की मांग करते रहे। उनके विरोध और हंगामे के कारण दोनों सदनों में कार्यवाही नहीं हो सकी।

बीते दिन लोकसभा में अमित शाह ने तीन बिल पेश किए तो विपक्ष ने उसकी कॉपी फाड़कर कागज गृह मंत्री पर उछाल दिए। वहीं, ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह से बैन लगाने वाले ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 लोकसभा से पास हुआ।

जबकि राज्यसभा में असम के गुवाहाटी में देश का 22वां भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बनाने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक, 2025 पारित हुआ। असम में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version