नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाकों के मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी करने के बांबे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. हालांकि उन 12 आरोपियों को अभी वापस जेल नहीं भेजा जाएगा. महाराष्ट्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस केस में जल्द सुनवाई का आग्रह सुप्रीम कोर्ट से किया था. एसजी तुषार मेहता ने कहा, हम सिर्फ हाईकोर्ट के फैसले पर स्थगनादेश की मांग कर रहे हैं, आरोपियों को वापस जेल में डालने की नहीं. कई चीजें मकोका कानून के तहत ट्रायल को प्रभावित करती हैं. ये बात स्वीकार की जा सकती है कि आरोपियों को अभी वापस जेल में न डाला जाए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त स्थगनादेश का आदेश जारी कर दिया.

दो रॉल्स रॉयस कारों पर बेंगलुरू में 38 लाख का जुर्माना लगा तो क्यों फंस गए अमिताभ बच्चन और आमिर खान?

11 मिनट में सात बम धमाके
मुंबई लोकल ट्रेन में 11 जुलाई 2006 में हुए 11 मिनट के भीतर सात बम धमाके हुए थे. हाईकोर्ट ने 21 जुलाई को विशेष टाडा कोर्ट द्वारा दोषी साबित सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया था. निचली अदालत ने इनमें से पांच आरोपियों को मौत की सजा और सात को उम्रकैद की सजा दी थी. हाईकोर्ट ने सभी को बेकसूर करार देते हुए तत्काल जेल से रिहा करने का आदेश दिया था. अदालत ने कहा था, ‘जो भी सबूत जांच एजेंसी की ओर से पेश किए गए थे, उनमें कोई ठोस तथ्य नहीं था. इसी आधार पर सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है.” मुंबई की लोकल ट्रेनों 11 जुलाई 2006 को हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 19 साल बाद हाईकोर्ट का फैसला था. इन धमाकों में 189 लोगों की मौत हुई थी.

सात रेलवे स्टेशनों पर ताबड़तोड़ बम विस्फोट
मुंबई लोकल के सात रेलवे स्टेशनों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ बम विस्फोट हुए थे. शाम के वक्त जब ऑफिस से लोग घरों को लौट रहे थे, उस वक्त प्रेशर कुकर बम के जरिये ये विस्फोट किया गया.माटुंगा रोड, बांद्रा स्टेशन, खार रोड, माहिम जंक्‍शन, जोगेश्वरी, भयंदर और बोरिवली रेलवे स्टेशन पर 7 ताबड़तोड़ धमाके हुए.

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, 75 करोड़ रुपये की संपत्ति होगी अटैच

चर्चगेट से बोरिवली के बीच ट्रेनों पर निशाना
तीन बम धमाके बांद्रा-खार रोड, माटुंगा रोड-माहिम स्टेशन और मीरा रोड-भायंदर के बीच हुए थे. ये लोकल ट्रेनें बोरिवली, माहिम और जोगेश्वरी स्टेशन से रवाना होने वाली थीं. माहिम रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं. वेस्ट लाइन के चर्चगेट-बोरिवली के बीच जाने वाली लोकल ट्रेन में 43 यात्रियों की मौत हो गई थी. मीरा रोड-भायंदर की लोकल ट्रेन में 31 यात्री मारे गए थे. चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन और चर्चगेट-बोरिवली लोकल ट्रेन में 28 की मौत हुई थी. चर्चगेट-विरार (बोरिवली) लोकल में 26, चर्चगेट लोकल में 9 यात्रियों और चर्चगेट-बोरिवली (बांद्रा-खार रोड) लोकल में 22 की मौत हुई थी.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version