Uttam Gogoi Murder Case: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और भरोसे का होता है. लेकिन कलियुग में विश्वास के इस पवित्र रिश्ते को दागदार करने वाले कई मामले सामने आ चुके है. अब एक ऐसा ही मामला असम के डिब्रूगढ़ से सामने आया है. जहां एक कारोबारी की हत्या उसकी पत्नी ने 9वीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ मिलकर करवा दी. मां-बेटी ने शुरुआत में कारोबारी की हत्या के पीछे हार्ट अटैक को कारण बताया. लेकिन कारोबारी के कटे कान से पूरे मामले का चौंकाने वाला राज खुला. जिसके बाद कारोबारी के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चा का दौर जारी है. दरअसल यह कहानी है डिब्रूगढ़ के कारोबारी उत्तम गोगोई उर्फ सांकई की हत्या. रविवार को डिब्रूगढ़ पुलिस ने बोरबरुआ इलाके में हुई उत्तम गोगोई उर्फ सांकई की हत्या के मामले में उसकी पत्नी बॉबी गोगोई, बेटी और दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है.

FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे

उत्तम गोगोई की हत्या को उनकी पत्नी और बेटी ने डकैती का रूप देने की कोशिश की थी. कारोबारी के घर से सोने के जेवरात सहित कई कीमती सामान की लूट हुई थी. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

9वीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ आरोपियों की नजदीकी

हत्या के इस हैरान करने वाले मामले में कारोबारी की पत्नी, बेटी और दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बताया कि इन लड़कों का पत्नी और बेटी से करीबी रिश्ता है. आरोपी की पहचान बॉबी सोनोवाल गोगोई, उसकी 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी और दो अन्य लड़कों के रूप में हुई है. हालांकि हत्या की स्पष्ट वजह क्या है? इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. कुछ लोगों का कहना है कि कारोबारी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों में एक की उसकी बेटी के साथ नजदीकी थी.

अनिरुद्धाचार्य का लड़कियों पर विवादित बयान, खुशबू पाटनी ने की निंदा

25 जुलाई को कारोबारी का शव उनके घर पर मिला था

मालूम हो कि 25 जुलाई को उत्तम गोगोई का शव जमीरा के लाहोन गांव स्थित उनके आवास से मिला था. उत्तम गोगोई के भाई ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और बेटी ने शुरुआत में बताया था कि उत्तम गोगोई को प्रेशर स्ट्रोक हुआ था. उत्तम के भाई ने कहा, ” घटना की जानकारी होते ही मैं तुरंत उनके घर पहुंचा और पाया कि उत्तम गोगोई की मौत हो गई है. हमने पाया कि उनका कान कटा हुआ था और छाता खुला हुआ था.”

कारोबारी का कान कटे होने पर भाई को गहराया शक

कान कटे होने पर भाई को शक हुआ. फिर उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की. उत्तम के भाई ने बताया कि जब हमने उनके कान पर कट के निशान देखे तो हमें लगा कि यह डकैती की घटना है. अगर उनकी मौत प्रेशर के कारण हुई तो उनके कान पर कट के निशान कैसे आए? हमने पुलिस को मामले की सूचना दी. आज हमें पता चला कि उनकी पत्नी, बेटी और दो अन्य को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.”

एसएसपी बोले- पत्नी-बेटी सहित 4 गिरफ्तार, बेटी ने कबूला जुर्म

उत्तम गोगोई की हत्या के बारे में डिब्रूगढ़ के एसएसपी राकेश रेड्डी ने कहा, “हमने उत्तम गोगोई की हत्या के सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें उनकी पत्नी, बेटी और दो अन्य लोग शामिल है. इन सभी को बोरबरुआ पुलिस स्टेशन लाया गया है. उत्तम गोगोई की बेटी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. हम मामले की जाँच कर रहे हैं और कानून के अनुसार सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.”

स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर दिया धरना

दूसरी ओर बोरबरुआ के स्थानीय निवासियों ने हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर बोरबरुआ पुलिस स्टेशन के सामने धरना भी दिया. अभी तक की छानबीन में हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद सारा सच सामने आ जाएगा. इधर कुछ लोगों ने गिरफ्तार आरोपियों का कारोबारी की पत्नी और बेटी से नजदीकी होने की बात कही है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version