कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद नया बयान देते हुए बताया कि मस्जिद निर्माण के साथ ही वह कई बड़े इस्लामिक प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। कबीर ने दावा किया कि बेलडांगा में मस्जिद के अलावा इस्लामिक अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, होटल-कम-रेस्तरां, पार्क और हेलीपैड बनाने की योजना तैयार की गई है। उनका कहना है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 300 करोड़ रुपये होगी और इसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय बड़ा योगदान दे रहा है।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने जयपुर में वैदिक रीति से रचाई शादी
कबीर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक जरूरतों को पूरा करने वाला है। अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनने से हजारों लोगों को सुविधा और रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है और वह किसी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे।
हालांकि इस मसले पर राजनीतिक विवाद भी जारी है। टीएमसी ने हुमायूं कबीर को निलंबित किया है, जबकि यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बंगाल में उनकी सरकार बनने पर इस नींव को उखाड़ फेंका जाएगा।
कबीर ने दोहराया कि यह परियोजनाएं चरणबद्ध तरीके से जमीन पर उतारी जाएंगी और मुस्लिम समाज से मिलने वाले समर्थन को वह कभी नहीं भूलेंगे। इस बीच, बेलडांगा और आसपास का इलाका सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत है।

