फतेहाबाद/आगरा । फतेहाबाद में नगर पंचायत फतेहाबाद और तहसील प्रशासन द्वारा शमशाबाद रोड पर आक्रमण साहब अभियान चलाया इस दौरान जमकर बुलडोजर चला वही नालियों पर रखे हुए अतिक्रमण को बुलडोजर की सहायता से तोड़ दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार बाबलेश कुमार अधिशासी अधिकारी डीएस वर्मा समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के अंबेडकर चौक पर लोगों द्वारा नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर दिया गया था। जिसके चलते सफाई नहीं हो पा रही थी।  करीब दो सप्ताह पहले नालियों के ऊपर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नगर पंचायत द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। परंतु उन्होंने  अतिक्रमण नहीं हटाया।

इसके बाद मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तहसील प्रशासन ने जेसीबी की मदद से तथा पुलिस को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

इस दौरान जेसीबी ने सभी नालियों के ऊपर रखे हुए अतिक्रमण को हटा दिया। जिसके चलते कस्बे में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान लोगों ने अपनी दुकान में बंद रखी । वहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने तुरंत ही मलबे को भी वहां से हटा दिया।

______________________

रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version