मथुरा । आदर्श एवं संस्कारो को समर्पित अखिल भारतीय संस्था आदर्श युवा समिति की कार्य परियोजना आदर्श संस्कारशाला द्वारा संस्था की संस्थापिका एवं प्रेरणास्रोत स्व. बृजलता गोस्वामी की प्रथम पुण्यतिथि पर ‘कृतज्ञता-अनुष्ठान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गोविंद नगर स्थित सर्वेश्वरी सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ मंगलाचरण एवं भावांजलि के साथ हुआ। ‘श्रद्धार्पणम्’ के अन्तर्गत नई दिल्ली से पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आर.डी.सुमन निदेशक- म.प्र. पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद, विशिष्ट अतिथि मुंबई से पधारी कवियित्री श्रीमती सुमंगला सुमन एवं विशिष्ट अतिथि श्री गुरुचरण महतो लेखक एवं पर्वतारोही (झारखंड) ने अपने उद्गार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे वरिष्ठ समाज सेवी श्री आर.डी. सुमन ने कहा कि”आदर्श संस्कारशाला द्वारा किया जा रहा संस्कार अभियान निश्चित ही नव चेतना लाएगा।” नारी शक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हमारे परिवार की हर नारी को हम पूरा सम्मान देकर उनको उनकी खुद की एक नई स्वत्रंत पहचान बनाने में मदद करें।
विशिष्ट अतिथि कवि श्री गाफिल स्वामी ने कहा कि आदर्श संस्कारशाला का यह संस्कार महायज्ञ विश्व के लिए कल्याणकारी है।संस्कार हमारे समाज की नींव है। और इसकी आधार शिला परिवार की मुखिया नारी ही रखती हैं।
विशिष्ट अतिथि झारखंड से पधारे कवि ,लेखक और पर्वतारोही श्री गुरु चरण महतो ने कहा -” आज़ पूरे संसार में संस्कारों की आवश्यकता है। जीवन में प्रथम गुरु मां बच्चे को जीवन की हर सीख के साथ संस्कारो से सिंचित करती हैं। आदर्श संस्कारशाला इस आवश्यकता की पूर्ति कर रही है।”कल्याण, मुंबई से पधारीं कवयित्री सुमंगला सुमन ने आदर्श संस्कारशाला के कार्य को वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण बताया। संस्कार से विहीन मनुष्य एक पशु के समान है। समाज की हर समस्या का समाधान सिर्फ संस्कार् से सम्भव है।विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुजाता सिंह ने संस्कार संरक्षण और पुनर्जागरण अभियान को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विशिष्ट अतिथि श्री गजेन्द्र शर्मा ने कहा -” आज पूरे समाज का कर्तव्य है कि वह नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाए। इसलिए सभी को आदर्श संस्कारशाला का सहयोग करना चाहिए।””
तत्पश्चात विशिष्ट प्रतिभा पूजन के अंतर्गत संस्था द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बालिकाओ और महिलाओं को प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किया गया तथा मातृशक्ति सम्मान के अंतर्गत समाज के अन्तिमज़न परिवार की कर्मयोद्धा महिलाओं को सम्मान दिया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों ने संस्था के कार्यक्रम संयोजक डॉ. दीपक गोस्वामी के साथ ‘नारी तू नारायणी’ अभियान के पोस्टर का अनावरण किया।
नारी तू नारायणी अभियान के सम्बंध में बताते हुए संस्था की राष्ट्रीय सह संयोजिका श्रीमती सुमन गोस्वामी ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत के अंतिम जन परिवार की नारी को सादर समर्पित है।इसमें मनोवैज्ञानिक पद्वति से नारी के कोमल मन और आत्मविश्वास को जागृत कर उनके अंदर छुपी रचनात्मक प्रतिभा को सकारात्मक ऊर्जा से साथ समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करना है। इस श्रृंखला में संस्था देश के 24 राज्यों में 100 से अधिक प्रशिक्षण कार्यशाला भविष्य आयोजित करेगी।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रवादी चिंतक एवं साहित्यकार आचार्य नीरज शास्त्री ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने किया। अतिथियों का स्वागत डाक्टर रविकांत गोस्वामी,जितेंद्र अग्रवाल, सपना अग्रवाल, डाक्टर सुमन गोस्वामी, इंजीनियर आकाश राघव,पंकज शर्मा, जगदेव यादव,देवेंद्र गोस्वामी ,उमेश गर्ग, ज्ञानेश वाष्णेय ,हेमलता सरकार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर सुरेंद्र प्रसाद गोस्वामी, उमा शंकर शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य,मुकेश शर्मा उदयवीर सिंह चेतन गर्ग, मनोज अग्रवाल, पुष्पा देवी,बत्तन देवी,गुड्डू सैनी,इंजीनियर नीरज शर्मा,जितेंद्र सिंह,रीता गोस्वामी,चंचल अग्रवाल, पूजा शर्मा, ब्रजलता सरकार,पूजा गुप्ता, मीनाक्षी सिंह,राधा शर्मा आदि उपस्थित रहे ।कार्यकम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की उपस्थिति रही।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

