लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में राज्य में मतदाताओं की संख्या में करीब 4 करोड़ की कमी सामने आई है।
Pankaj Chaudhary : मोदी-शाह के करीबी पंकज चौधरी को मिल सकती है यूपी BJP की कमान
रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि वे हर बूथ पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची बेहद जरूरी है।
मुख्यमंत्री योगी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ स्तर पर सतर्कता और समर्पण के साथ काम किया जाए।

