Netflix-Warner Bros नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स इंक. और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी इंक. के बीच $72 बिलियन की बहुप्रतीक्षित डील में ब्रेकअप फीस की शर्तें सामने आई हैं। अगर नेटफ्लिक्स इस डील को रद्द करता है या इसे रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिलता है, तो उसे $5.8 बिलियन की रकम वार्नर ब्रदर्स को चुकानी होगी।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, यह राशि डील की इक्विटी वैल्यू का लगभग 8% है। इतना बड़ा ब्रेकअप फीस तय होने से यह संकेत मिलता है कि नेटफ्लिक्स को डील पूरी करने में भरोसा है। इस डील में वार्नर ब्रदर्स के टीवी, फिल्म स्टूडियो और स्ट्रीमिंग डिवीजन शामिल हैं।
डील में रिवर्स ब्रेकअप फीस के रूप में $2.8 बिलियन तय की गई है। इसका मतलब है कि अगर वार्नर ब्रदर्स किसी अन्य खरीदार को स्वीकार करता है या शेयरहोल्डर्स डील के खिलाफ वोट करते हैं, तो उन्हें नेटफ्लिक्स को यह रकम चुकानी होगी।
वार्नर ब्रदर्स ने दुनिया को हैरी पॉटर, द डार्क नाइट, द मैट्रिक्स, द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और डीसी यूनिवर्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ब्रेकअप फीस में AOL/टाइम वार्नर ($5.4 बिलियन), फाइजर/एलर्जन ($3.5 बिलियन) और वेरिज़ोन/वेरिज़ोन वायरलेस ($10 बिलियन) शामिल हैं।
नेटफ्लिक्स का यह मल्टी-बिलियन डॉलर्स का कमिटमेंट यह दिखाता है कि कंपनी इस डील को पूरा करने के लिए गंभीर है और इसे रद्द करने की संभावना कम है।

