नई दिल्‍ली: गैरकानूनी तरीके से लड़कियों का धर्मांतरण कराने के आरोपी छांगुर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि छांगुर का सीधा कनेक्शन स्विट्जरलैंड से जुड़ता है, जहां उनके करीबी सहयोगियों के नाम पर कई बैंक अकाउंट खोले गए थे. छांगुर ने धर्मांतरण और चंदे के नाम पर भारत सहित शारजाह, यूएई और दुबई से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए, जिन्हें बाद में स्विट्जरलैंड ट्रांसफर कर दिया गया. इन पैसों को छुपाने और उनकी असलियत को ढंकने के लिए छांगुर ने नीतू, नवीन और अपने अन्य विश्वासपात्रों के नाम पर दर्जनों शेल कंपनियों के जरिए बैंक खाते खुलवाए.

संगीता बिजलानी के फार्म हाउस से हुई चोरी, तोड़फोड़ करने के बाद चोर कीमती सामान लेकर हुए फरार

ED को मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू के नाम पर स्विट्जरलैंड में एक सक्रिय बैंक खाता मौजूद है, जिसका इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन के लिए किया गया. जांच एजेंसी अब छांगुर की स्विट्जरलैंड में स्थित संपत्तियों और बैंक खातों की विस्तृत जांच कर रही है.

इंग्लैंड में 17 साल के गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, 4 ओवर में ही आधी टीम को भेजा पवेलियन

प्रवर्तन निदेशालय के पास बाबा के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम दस्तावेज मौजूद हैं. हालांकि, अब तक पनामा पेपर्स से बाबा का कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है. ED जल्द ही स्विस अधिकारियों से संपर्क कर बैंक डिटेल्स और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री की जानकारी मांग सकती है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय फंड ट्रांसफर के पीछे की असल साजिश का पर्दाफाश किया जा सके.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version